छत्तीसगढ़
Breaking : छत्तीसगढ़ के 5 जिले आज कोरोना फ्री,17 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 1 से 10 के बीच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। प्रदेश में अब 185 एक्टिव केस हैं। छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में आज कोरोना के एक्टिव केस शून्य है। 17 जिलों में 1 से 10 के मध्य कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या है। बुधवार को 16 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। बुधवार को प्रदेश में 34 कोरोना मरीज मिले हैं। 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 मरीज की मौत हुई है।