छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में हो सकती है, मानसून की एंट्री

रायपुर। में अगले एक-दो दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। पश्चिम से आ रही शुष्क हवा दिन ही नहीं रात को भी गर्म कर रही है। रविवार को राजधानी रायपुर में एक-दो जगहों पर लू चलने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल लेट है। मानसून 11 जून को केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। 11 जून के बाद मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति ही नहीं मिली। इसकी एक बड़ी वजह बिपरजॉय तूफान है। यह अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है।

18 जून से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इससे पहले राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पश्चिम से आ रही शुष्क हवा आग बरसा रही है। शनिवार को राजधानी में दिन का तापमान 43.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह नार्मल से सात डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भी राजधानी में लू की स्थिति रही।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सुबह से ही तेज गर्मी पड़ रही है। दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है। दिन में जितनी गर्मी का अहसास हो रहा हैं, रातें भी उतनी ही गर्म हैं।

रविवार और सोमवार को भी तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है, बल्कि कुछ वृद्धि रहेगी। इस वजह से शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

 

मानसून की  एंट्री 24 जून रायपुर पहुंचने की संभावना : मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 19 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अब मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 21 जून तक मानसून की छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते एंट्री हो जाएगी और 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button