Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को दी गई जानकारी

राजनांदगांव। जिला पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव डी.श्रवण के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह यातायात टीम सउनि शेषनारायण देवांगन आरक्षक उगेश कुर्रे द्वारा एन.सी.सी प्रशिक्षण संस्थान सोमनी में एन.सी.सी कैडेट्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों एवं संकेतो की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। साथ ही एन.सी.सी केडैट को यह जानकारी घर में व अपने आस-पास के आम लोगों को बताने और यातायात नियमों के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने के लिए समझाईश दी गई वहीं मोटर सायकल चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने बिना लायसेंस वाहन न चलाए, समझाईश दी गई।