छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सीडीएस शहीद विपिन रावत के निवास पहुंचे टीएस सिंहदेव,शोक-संतप्त परिजनों से की मुलाकात, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सीडीएस शहीद विपिन रावत के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट की। शोकाकुल परिवारजनों से संवाद किया। शहीद सीडीएस विपिन रावत की धर्मपत्नी मधुलिका के माता पिता के साथ सिंहदेव के घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने परिजनों के साथ पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की, जो दोनों ही परिवारों के लिये भावुक क्षण रहा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस असामायिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगतों को शांति व परिवार को यह अतुलनीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button