छत्तीसगढ़
पद्मविभूषण से सम्मानित श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त बिहार के राज्यपाल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधव श्रीहरि अणे की पुण्यतिथि आज

रायपुर। माधव श्रीहरि अणे की आज पुण्यतिथि है। माधव श्रीहरि अणे भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। माधव श्रीहरि अणे लोकमान्य तिलक से अत्यधिक प्रभावित थे। ये कुछ समय तक ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के सदस्य भी रहे। गाँधी जी के ‘नमक सत्याग्रह’ के समय इन्होंने भी जेल की सज़ा भोगी। 1943 से 1947 ई. तक ये श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त भी रहे। आज़ादी प्राप्त करने के बाद इन्हें बिहार का राज्यपाल भी बनाया गया था। माधव श्रीहरि अणे की दीर्घकालीन सेवा के सम्मानस्वरूप राष्ट्रपति ने उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था। 26 जनवरी 1968 को माधव श्रीहरि अणे का देहान्त हो गया।