छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुमीत अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय चेयरमैन,चांपा प्रांतीय सभा में किया गया पुरस्कृत

कोरबा। छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान एवम् चांपा शाखा के आतिथ्य में रंग महल रिसॉर्ट चांपा में आयोजित प्रांतीय सभा में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग,राष्ट्रीय चेयरमैन राजनीतिक चेतना सुनील जैन ,प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया,प्रदेश महामंत्री राज अग्रवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल,प्रदेश कार्यालय उपाध्यक्ष रीना केडिया,सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रांत के सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय चेयरमैन के रूप दर्री के सुमीत अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया,साथ ही साथ दर्री जमनीपाली शाखा को श्रेष्ठ शाखा,श्रेष्ठ अध्यक्ष,सर्वश्रेष्ठ सचिव,सर्वोत्तम युवा विकास कार्यक्रम,विशिष्ठ शाखा,एवम् महिला जागृति शाखा को विशिष्ठ शाखा से सम्मानित किया गया,।दर्री जमनीपाली के संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली विगत कई वर्षों से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और यहां के युवा साथी प्रांत स्तर पर अपना एवम् शाखा का नाम रोशन कर रहे है,। सुमीत अग्रवाल ने कहा कि पहली बार वो प्रांत में बड़े पद पर काम कर रहे है और प्रांत द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ चुना गया,इस बात की उन्हे काफी खुशी है,उन्होंने कहा कि वो इसी प्रकार अपना बेहतर करते रहेंगे,उन्होंने इसका श्रेय दर्री जमनीपाली शाखा के सभी सदस्यों एवं प्रांत के सभी युवा साथियों को दिया,।इस अवसर पर दर्री जमनीपाली महिला जागृति की टीम एवम् दर्री जमनीपाली के सभी साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे,,।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button