Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

 वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी

Forest Minister Kedar Kashyap congratulated the people of the state on Teacher's Day.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को गढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान और योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।