छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

विधायक की अनुशंसा से डुबान क्षेत्र में 30 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

धमतरी, विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू ने डुबान क्षेत्र के क्षेत्रीय आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत डुबान क्षेत्र में 30 लाख की विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाई है।

जिसके अंतर्गत कोरेगांव बी में पक्की नाली निर्माण विदेशी घर से मिलन घर की ओर 5 लाख, अरौद डुबान में पक्की नाली निर्माण दिलीप घर की ओर 5 लाख, ग्राम पंचायत मोंगरागहन के डुमरपारा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण 7 लाख, ग्राम पंचायत अकलाडोंगरी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण 3 लाख एवं तुमरा बहार ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम खिड़कीटोला में सीसी रोड निर्माण शीतला मंदिर से मुक्तिधाम की ओर 5 लाख की राशि की स्वीकृति मिली है।
विधायक की अनुशंसा से स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासी शैलेश नाग जनपद सदस्य, चंद्रहास जैन, अहमद अली खान, जोहर साहू, मोती लाल यादव सरपंच अकलाडोगरी, कोडेगांव बी सरपंच सत्यवती सिंहा, जितेंद्र सिन्हा, रामेश्वर नेताम, रामाधीन मंडावी, भंवरसिंह कुरैटी, जयराम शोरी, सोनाराम मंडावी, लोकनाथ सिन्हा, मयाराम कावडें, परमानंद यादव, सहित डुबान क्षेत्रवासियों ने विधायक महोदया का आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button