छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कलेक्टर ने स्कूलों के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया

सारंगढ़ । कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के स्कूलों का दौरा किया। डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में बीईओ बरमकेला नरेन्द्र कुमार जांगड़े, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और प्राचार्य से स्कूल की गतिविधियों, शिक्षक व्यवस्था और भवनों के मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों के लिए सुझाव दिए। शिक्षकों के द्वारा स्कूल में सामान्य ब्लैकबोर्ड और प्रोजेक्टर दोनों माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं’ डॉक्टर, इंजीनियर।

छात्र-छात्राओं ने अपनी इच्छा कलेक्टर के सामने व्यक्त की। डॉ. सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को कहा कि भविष्य में जो भी बनना चाहते हैं, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से पढ़ाई शुरू करना होगा। डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गोड़म में बीईओ सारंगढ़ रेशम लाल कोसले, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ खाण्डेकर और प्राचार्य से स्कूल भवन में किए जा रहे मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली और स्कूल के बुनियादी कक्षों पुस्तकालय, प्रयोगशाला, प्राचार्य कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, शौचालय आदि के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्यों के संबंध में सुझाव दिए।

दौरे में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी भी शामिल थीं। उल्लेखनीय है कि जिले में स्कूल भवनों के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के माध्यम से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button