खेल

नई दिल्ली : आईपीएल 2019: दिल्ली से नहीं, मुंबई से खेलते नजर आएंगे जयंत यादव

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव को ट्रांसफर विंडो के जरिए लीग के आगमी 12वें सीजन के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। जयंत इससे पहले बीते सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।
मुंबई ने इस सीजन के लिए दूसरी बार किसी खिलाड़ी को अपने साथ ट्रांसफर विंडो के जरिए जोड़ा है। इससे पहले तीन बार की विजेता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज  डी कॉक को अपने साथ शामिल किया था।

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने इस पर संतुष्टि जताते हुए कहा है कि अब टीम सही संतुलन के साथ तैयार है। आकाश ने कहा, मैं इस बात से खुश हूं कि जयंत अब मुंबई इंडियंस पल्टन का हिस्सा हैं। उनका बल्ले और गेंद से अनुभव तथा योग्यता शानदार है। नीलामी की सफलता के कुछ दिन बाद उनको अपनी टीम में शामिल कर हम खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button