Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बॉलीवुड की घमंड तोड़ने के लिए ,अल्लू अर्जुन का एक और मुवी तैयार

For Bollywood's arrogant break, Allu Arjun's another film is ready

मनोरंजन। तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर फैन्स को खास तोहफा दिया है। अर्जुन अपने आइकॉनिक किरदार पुष्पराज के रोल में फिर लौट आए हैं। और उनकी फिल्म पुष्पा द रूल का टीजर आ गया है। पुष्पा द राइज में फैन्स को अपने बेहद मास अवतार से खूब एंटरटेन करने के बाद, अल्लू अर्जुन अब सीक्वल से फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अपना 42वां जन्मदिन मना रहे अर्जुन ने फैन्स को वो तोहफा दे दिया है। जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन ने एक गैंगस्टर, पुष्पराज का किरदार निभाया था। जो लाल चंदन के स्मगलिंग नेटवर्क में पुराने खिलाड़ियों को पछाड़कर। बहुत तेजी से ऊपर आ रहा था। अब पुष्पा द रूल में अर्जुन का ये किरदार राज करने के लिए तैयार है। पुष्पा द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन का अवतार होश उड़ा देने वाला है। इस बार अल्लू ने टीजर में मां काली का गेटअप बनाया है। टीजर में उनका किरदार पहले से भी भौकाली और भयानक नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि इस बार पुष्पराज अपने दुश्मनों को, धरती से साफ़ कर देने का प्रण लेकर लौटा है। टीजर में अल्लू ने साड़ी पहनी है, उनके पैरों में घुंघरू हैं,और हाथ में त्रिशूल लिए वो दुश्मनों पर टूट पड़ने के लिए तैयार हैं । ये पूरा सीन एक धार्मिक आयोजन का लग रहा है। पुष्पा द रूल 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। और इसका पहला टीजर जनता में फिल्म के लिए जोरदार माहौल बनाने वाला है।