Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्र्रवास के संबंध में राज्यपाल डेका ने तैयारियों की समीक्षा की

Governor Deka reviewed preparations regarding the visit of President Draupadi Murmu

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में श्री डेका को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।