Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

लड़कियों से मारपीट मामले पर गरमाई सियासत, PCC चीफ और नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

Chief Minister, Vishnu Dev Sai, Assembly, Speaker, Dr. Raman Singh, Leader, of, Opposition, Charandas Mahant, while going to the, meeting, of the, Business Advisory, Committee,

रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महादेव घाट पर युवतियों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। गुरुवार को जन्मदिन मना रही कुछ लड़कियों पर मनचलों ने हमला किया, जिसमें एक युवती की आधी उंगली कट गई। बताया जा रहा है कि पीड़िताएं बॉलीबॉल खिलाड़ी हैं और बिलासपुर व कोरबा जिले की रहने वाली हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।


नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का तीखा प्रहार: “गृहमंत्री क्या कर रहे हैं?”

इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा—

“विष्णुदेव साय सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। राजधानी में दिनदहाड़े लड़कियों से मारपीट हो रही है और गृहमंत्री मौन हैं। पुलिस प्रशासन लापरवाह है और कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन करती रही है।”


PCC चीफ दीपक बैज का सरकार पर तंज: “स्कूल बंद, शराब दुकान चालू!”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा—

“ये सरकार स्कूलें बंद कर रही है और शराब दुकानें खोल रही है। क्लबों और बार में लड़कियों को फ्री में शराब दी जा रही है। ये छत्तीसगढ़ की संस्कृति नहीं है। युवा भटक रहे हैं और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।”

“चाकूबाजी, चैन स्नैचिंग और हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह सब आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक संदेश है।”


पुलिस जांच में जुटी, अभी तक गिरफ्तारी नहीं

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के बाद से महादेव घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि यह स्थान युवाओं के बीच लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट माना जाता है।