
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय दत्त को एक कुशल प्रशासक और देश सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शेखर दत्त एक दूरदर्शी नेता थे, जिनका लम्बा प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के विकास में सहायक रहा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दत्त के जीवन को सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दत्त का जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।