ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण: जानिए किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ!

इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह रात 11:00 बजे से शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे समाप्त होगा। कुल मिलाकर यह खगोलीय घटना 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगी।

हालांकि यह ग्रहण पूरी तरह रात के समय होगा, इसलिए भारत में ना तो इसे देखा जा सकेगा और ना ही इसका धार्मिक प्रभाव मान्य होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब ग्रहण दिखाई नहीं देता, तब उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता।

राशियों पर प्रभाव: किसे मिलेगा लाभ?

ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। सूर्य स्वयं भी इस समय कन्या राशि में होंगे। यह स्थिति कुछ खास राशियों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।

वृषभ राशि

अधूरे कार्य होंगे पूरे

आत्मविश्वास में वृद्धि

भाग्य देगा साथ

बिजनेस में होगा मुनाफा

सिंह राशि

आय में वृद्धि

हर काम में मिलेगी सफलता

नए कार्यों की शुरुआत के योग

सोना-चांदी खरीदने का उत्तम समय

तुला राशि

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग

समय रहेगा बेहद अनुकूल

भारत में दृश्यता ना होने के कारण यह सूर्य ग्रहण केवल ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। धार्मिक रूप से इसकी कोई विशेष मान्यता नहीं होगी, लेकिन कुछ राशियों को यह ग्रहण अवसरों की सौगात दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button