छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

साय कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक फैसला संभव, गाय को मिल सकता है ‘राजमाता’ का दर्जा

रायपुर। शुक्रवार को महानदी भवन में चल रही साय कैबिनेट की अहम बैठक कई ऐतिहासिक फैसलों की ओर इशारा कर रही है। सबसे बड़ा प्रस्ताव जो चर्चा में है, वह है गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने का। अगर इस पर मुहर लगती है, तो छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए, लंबे समय से प्रदेश में यह मांग उठती रही है कि गाय को विशेष सम्मान दिया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही इस पर सकारात्मक संकेत दे चुके हैं और अब इसे लेकर अंतिम मुहर लग सकती है।

कैबिनेट बैठक में अन्य अहम मुद्दों पर भी विचार चल रहा है:

धान खरीदी की तैयारियां

राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की मांगें

त्योहारी सीजन को देखते हुए कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की समीक्षा

सरकार की इस बैठक को प्रदेश की दिशा और निर्णय क्षमता का अहम पड़ाव माना जा रहा है। यदि गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा मिलता है, तो यह सिर्फ एक धार्मिक फैसला नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बड़ा कदम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button