रायगढ़ के तमनार में कोयला खनन विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकांस्टेबल के साथ हुई शर्मनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। वायरल वीडियो में दिखा कि आंदोलनकारी भीड़ ने महिला आरक्षक को घेरा, पटका, लाठी‑डंडों से पीटा, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने के बावजूद किसी ने दया नहीं दिखाई।
घटना 27 दिसंबर 2025 को गारे–पेलमा सेक्टर‑1 कोयला खदान जनसुनवाई के विरोध में CHP चौक, लिब्रा धरने के दौरान हुई, जब पुलिस ने मार्ग खोलने की कोशिश की तो हिंसा भड़क गई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 5 आरोपियों – मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास (आमगांव) और वनमाली राठिया (झरना) – को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो फरार हैं। थाना तमनार में Cr. No. 309/25 दर्ज, भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं और IT एक्ट के तहत कार्रवाई। रायगढ़ पुलिस उच्च स्तर पर जांच कर रही है, वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी बयानों के आधार पर।








