छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सिरपुर महोत्सव को मिलेगा मुख्यमंत्री का साथ, 1 से 3 फरवरी तक सजेगा सांस्कृतिक उत्सव

रायपुर। राजधानी स्थित मंत्रालय महानदी भवन में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ऐतिहासिक सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह महोत्सव 1 से 3 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को संजोने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह आयोजन न सिर्फ प्रदेश की पहचान को मजबूती देता है, बल्कि उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने में सहायक साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी खोलते हैं। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धम्मशील गणवीर तथा धर्मेंद्र महोबिया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button