छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बस्तर पण्डुम के शुभारंभ को पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जगदलपुर में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचीं। वे ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम महोत्सव का शुभारंभ करने आई हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने स्वागत करते हुए सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button