छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भटगांव विधानसभा को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 28.19 करोड़ की मंजूरी से बदलेगी तस्वीर

रायपुर। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़क सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निरंतर प्रयासों से राज्य शासन ने बीरपुर 12 मील हनुमान मंदिर (सिलफिली) से कालीघाट महावीरपुर (अंबिकापुर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग–43 के डामरी मजबूतीकरण कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 28.19 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के मजबूत होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भटगांव विधानसभा में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस सड़क निर्माण से न सिर्फ स्थानीय लोगों की यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। अंबिकापुर जैसे प्रमुख शहरी केंद्र से बेहतर संपर्क स्थापित होने से क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुशासन सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। भटगांव विधानसभा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button