छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भटगांव में विकास को रफ्तार: 13 करोड़ से ज्यादा के पुल, सड़क और जलाशय कार्यों की शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी और भैयाथान विकासखंड में 13.22 करोड़ रुपये से अधिक लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

ओड़गी विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) में कागज नाला पर करीब 4.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। यह पुल बनने के बाद क्षेत्र में आवागमन काफी आसान हो जाएगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा में लगभग 1.36 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। इसके साथ ही प्रतापपुर–भैयाथान मुख्य मार्ग से परसापारा तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का भी भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत लगभग 7.66 करोड़ रुपये है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ आवागमन बेहतर होगा, बल्कि कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि भटगांव क्षेत्र तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button