छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

“बिरहोर के भाई” जागेश्वर यादव की प्रेरक गाथा, समाजसेवा की मिसाल बनी ‘बिरहोर जननायक’

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन को संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाजहित में समर्पित रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

साय ने कहा कि जशपुर जिले में “बिरहोर के भाई” के नाम से पहचान बना चुके जागेश्वर यादव ने बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए जो काम किए हैं, वे बेहद सराहनीय हैं। उनका सहज स्वभाव और समाज के प्रति अटूट समर्पण इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व सेवा और संवेदनशीलता से ही पैदा होता है।

मुख्यमंत्री ने “बिरहोर जननायक” पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति जागेश्वर यादव के संघर्ष और सेवा की प्रेरणादायक यात्रा को सामने लाती है। यह पुस्तक नई पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदार और जागरूक बनने की दिशा दिखाएगी।

इस दौरान लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि पुस्तक आदिम जनजातियों, खासकर बिरहोर समुदाय के विकास के लिए जागेश्वर यादव के समर्पित प्रयासों से प्रेरित है। इसमें उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button