छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सिलफिली-लटोरी सड़क निर्माण का निरीक्षण, लक्ष्मी राजवाड़े ने गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिलफिली-लटोरी मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button