छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में दिव्यांग महिला को ट्राइसाइकिल, तीन हितग्राहियों को मिली पेंशन स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग हितग्राही सुगन्ती तिर्की को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा डोम, नूपपति और रामेश्वर साय को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ट्राइसाइकिल मिलने से सुगन्ती तिर्की के आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनका जीवन काफी आसान हो जाएगा।

पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी शासन की इस संवेदनशील पहल पर खुशी जताई और धन्यवाद दिया।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button