देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
किसानों को बड़ा तोहफा या चुनावी दांव? 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ा

केंद्र सरकार ने 2026-27 विपणन सत्र के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार इस फैसले से किसानों को लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये का समर्थन मिलेगा। धान (सामान्य) का MSP 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
सरकार ने कहा कि MSP लागत के कम से कम डेढ़ गुना के सिद्धांत पर तय किया गया है। मूंग पर लागत के मुकाबले 61 प्रतिशत, बाजरा और मक्का पर 56 प्रतिशत तथा अरहर पर 54 प्रतिशत का अनुमानित लाभ बताया गया है। सूरजमुखी और कपास के MSP में सबसे अधिक वृद्धि की गई है।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब खरीफ सीजन की तैयारियां शुरू हो रही हैं। सरकार का दावा है कि इससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। हालांकि राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।




