छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
दिल्ली में आदिवासी समाज की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विकास मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक समरसता, जनकल्याण और प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। वहीं मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।




