देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

राम मंदिर दान राशि में भयंकर सेंधमारी! गर्भगृह की रखवाली करने वाले ही निकले ‘चोर’, सीसीटीवी फुटेज ने खोला सुरक्षा और शुचिता का काला चिट्ठा

राम मंदिर में आस्था के नाम पर घिनौना खेल

करोड़ों सनातनियों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र अयोध्या के राम मंदिर से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर रामभक्त का सिर शर्म से झुका दिया है। मंदिर के दान पात्रों से नोटों की गड्डियां गायब करने और उन्हें छिपाने का शर्मनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घिनौने कांड में पांच मुख्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं जो दान की गिनती करने वाले स्टाफ में शामिल थे। सबसे शर्मनाक बात यह है कि मंदिर प्रबंधन और संबंधित बैंक अब जिम्मेदारी एक-दूसरे पर मढ़ रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि स्टाफ बैंक ने मुहैया कराया था, जबकि बैंक अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ रहा है।

आस्था की आड़ में चल रहा यह भ्रष्टाचार बेहद निंदनीय है। जहां देश का गरीब से गरीब नागरिक अपनी गाढ़ी कमाई से एक-एक रुपया रामलला के चरणों में अर्पित करता है, वहीं अंदर बैठे सफेदपोश भेड़िए उस पैसे पर डाका डाल रहे हैं। ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं कि आखिर इतने संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लूट कैसे संभव हुई? हालांकि अब बिना जेब वाली यूनिफॉर्म और कड़ी तलाशी जैसे दिखावटी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन यह ‘चिड़िया चुग गई खेत’ वाली स्थिति है। 6 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सिर्फ लीपापोती नहीं होनी चाहिए, बल्कि इन रंगे हाथों पकड़े गए ‘आस्था के चोरों’ और उनके आकाओं को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए जो एक मिसाल बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button