छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, हेल्थ सेंटर, मैरीन ड्राइव और बिजनेस कॉम्प्लेक्स परियोजनाओं का हुआ निरीक्षण

रायगढ़ जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विजयपुर में बनने वाले लगभग 16 करोड़ रुपये के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, केलो नदी के खर्रा घाट पर 30 करोड़ रुपये की मैरीन ड्राइव परियोजना और पुराने जेल परिसर में प्रस्तावित आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स की योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने और प्रस्ताव जल्द स्वीकृति के लिए भेजने को कहा गया। वहीं मैरीन ड्राइव परियोजना में सौंदर्यीकरण, आरसीसी पाथवे, प्रोमेनेड, फूड कोर्ट, आकर्षक लाइटिंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पुराने जेल परिसर में आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button