छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए नीलेश खांडे-चित्ररेखा तारक सम्मानित

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में आदिवासी विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति नीलेश खांडे एवं चित्ररेखा तारक को उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दोनों को सम्मान प्रदान किया। समारोह में कलेक्टर विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी मौजूद रहे।

छात्रावास अधीक्षक नीलेश खांडे को यह जिला स्तरीय सम्मान चौथी बार मिला है। इसके अलावा उन्हें राज्य स्तर पर भी दो बार उत्कृष्ट अधीक्षक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2016 में सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा छात्रावास में पदस्थापना के दौरान उन्होंने बिना शासकीय मदद के जनसहयोग से स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी की स्थापना कराई। इसके बाद छात्रावास के शैक्षणिक परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ और अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर प्रयास जैसी संस्थाओं में चयनित होने लगे।

इसी तरह चित्ररेखा तारक ने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, बिछिया (बसना) में शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधार करते हुए छात्रावास की व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया।

दंपत्ति की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। दोनों ने जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्तमान में जिला मुख्यालय में पदस्थ दोनों अधिकारी प्रशासनिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। नीलेश खांडे पीएम जनमन, धरती आबा और आदि कर्मयोगी अभियान को वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नोडल के रूप में विद्यार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने में भी उनकी अहम भूमिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button