अमेरिकी हाउस में भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल पास, दुनिया में मचा तहलका!

अमेरिका ने भारत सहित कई प्रमुख देशों को सीधा आर्थिक झटका देने की बड़ी चाल चली है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) में रूस और ईरान प्रतिबंध विधेयक को मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ ठोकने का अधिकार अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया जाएगा। 214-211 के बेहद करीबी वोट से यह प्रस्ताव पारित हुआ, जिससे वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया है।
इस कदम ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में भारी तनाव पैदा कर दिया है। एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि अमेरिका अपनी गुंडागर्दी के दम पर वैश्विक तेल बाजार को नियंत्रित करना चाहता है। अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हित के तहत रूस से सस्ता तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाना अमेरिका का दोहरा रवैया उजागर करता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार युद्ध की चिंगारी भड़क चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें—:



