बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News
सलमान खान ने गणेश आरती में की भयंकर भूल, भड़के लोग तो बहन अर्पिता को संभालना पड़ा मोर्चा

सलमान खान एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। गणपति बप्पा की आरती के दौरान सलमान खान आरती की थाली को गलत (उल्टी) दिशा में घुमाने लगे। उनकी इस भारी भूल को देख तुरंत उनकी बहन अर्पिता खान को बीच में आना पड़ा और उनका हाथ पकड़कर आरती की सही दिशा ठीक कराई। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने सलमान खान को आड़े हाथों ले लिया है और धार्मिक रीति-रिवाजों का मज़ाक उड़ाने के गंभीर आरोप लगा दिए हैं।



