लाल सागर पर फिर मंडराया संकट! यमन के हुथियों ने जब्त किया पूरा तटीय इलाका

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग लाल सागर पर एक बार फिर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यमन के ईरान समर्थित हुथी विद्रोहियों ने सैन्य अभियान चलाकर लाल सागर के पूरे यमनी तट पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इस अचानक हुए सैन्य दुस्साहस से वैश्विक समुद्री व्यापार मार्ग पर हुथियों की पकड़ और भी ज्यादा मजबूत हो गई है, जिससे संयुक्त राष्ट्र ने गहरा संकट और चिंता व्यक्त की है।
हुथियों के इस आक्रामक कदम के तुरंत बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय जहाजों और व्यापारिक जहाजरानी कंपनियों पर हमले का खतरा कई गुना बढ़ गया है। दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं पहले से ही महंगाई झेल रही हैं, ऐसे में हुथियों का लाल सागर की गर्दन दबाना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक तबाही भरा संकेत साबित हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें—:



