देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
बांग्लादेश में तानाशाही की हदें पार! पूर्व सत्ताधारी पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं को दी गई मौत की सजा

बांग्लादेश की अंतरिम व्यवस्था के तहत न्याय प्रणाली के राजनीतिक इस्तेमाल का बेहद खतरनाक खेल सामने आया है। ढाका के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने प्रतिबंधित आवामी लीग के सात वरिष्ठ नेताओं को एक साथ फांसी (मौत की सजा) सुना दी है। इन नेताओं पर 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने और मानवता के खिलाफ अपराध करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
यह फैसला आते ही बांग्लादेश में राजनीतिक विद्वेष और बदले की कार्रवाई की बदबू फैल गई है। आलोचकों और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का मानना है कि विपक्ष को जड़ से खत्म करने और राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए न्यायपालिका का खुलेआम हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। फांसी की इस सजा के बाद ढाका की सड़कों पर एक बार फिर हिंसा और भारी तनाव भड़कने के पूरे आसार हैं।
ये खबर भी पढ़ें—:



