देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

बिहार में 22 लाख लोग बाढ़ में डूब रहे और नेता जी रील्स बना रहे? मनोज तिवारी के वायरल वीडियो पर भारी बवाल!

बिहार के 14 जिलों में 22 लाख से अधिक आबादी बाढ़ के खौफनाक तांडव और तबाही से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर गुस्से का ऐसा गुब्बार पैदा कर दिया है जिसे संभालना भारी पड़ रहा है।

बिहार में नदियां उफान पर हैं, घर बह रहे हैं, लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरें जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं। बाढ़ की इस भयावह त्रासदी के बीच मनोज तिवारी का एक रियलिटी शो प्रोमो और उनसे जुड़ा वायरल कंटेंट आग की तरह फैला, जिसके बाद लोग सड़कों से लेकर इंटरनेट तक पूछ रहे हैं—’कहां हैं मनोज तिवारी?’ जब जनता गले तक पानी में डूबी हो, तब नेताओं का मीडिया चमकाने और बयानों की राजनीति करना उनकी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है।

नेताओं को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि जब जनता डूब रही हो, तब आपकी बयानबाजी और रील्स की बकवास उन्हें राहत नहीं देती। ऐसी संवेदनहीन राजनीति पर जनता की लात पड़ना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button