जेल के अंदर बिछ गईं 33 लाशें: नाइजीरियाई पुलिस का सनसनीखेज दावा, घुटन या कोई जानलेवा साजिश?

नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में सुरक्षा एजेंसियों (NSCDC) की हिरासत में एक ही रात में 33 संदिग्धों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे देश में भूचाल आ गया है। अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए 65 से ज्यादा संदिग्धों को एक बेहद छोटे और बिना वेंटिलेशन वाले कालकोठरी जैसे कमरे में ढूंस दिया गया था। सुबह जब ताला खुला तो 33 कैदी दम तोड़ चुके थे। प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए इसे ‘अज्ञात बीमारी का प्रकोप’ बता रहा है, जबकि बच निकले प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोग हवा की एक-एक सांस के लिए तड़प-तड़प कर मरे हैं। मानवाधिकार संगठनों ने इसे सीधा कस्टोडियल मर्डर करार दिया है और नाइजीरियाई सरकार की बर्बरता पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हिरासत में हुई इस दर्दनाक और बर्बर घटना ने अफ्रीकी देश में मानवाधिकार और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।




