बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News
रणबीर कपूर की फिर निकली हेकड़ी, डाइट का बहाना बनाकर पंडित जी का प्रसाद पैप्स को पकड़ाया!

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी एक हरकत के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं। गणपति पूजन के दौरान पंडित जी द्वारा दिया गया प्रसाद अस्वीकार करने पर इंटरनेट पर बवाल मच गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जब पंडित जी रणबीर कपूर को प्रसाद का डिब्बा देते हैं, तो रणबीर उसे लेने से कतराते हैं। वह कहते हैं कि वह ‘डाइट’ पर हैं और उस डिब्बे को तुरंत अपने पीछे खड़े पैपराजी और स्टाफ को पकड़ा देते हैं। इस घटना को देखकर फैंस और यूज़र्स बेहद नाराज हो गए हैं।
लोगों का कहना है कि भगवान के प्रसाद को डाइट का बहाना बनाकर नकारना बेहद अपमानजनक है। इस व्यवहार की वजह से सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को ‘घमंडी’ और ‘संस्कारहीन’ तक कहा जा रहा है।



