बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘हिंदू होने पर शर्म’ वाले बयान पर फूटा पुनीत इस्सर का गुस्सा, स्वरा भास्कर को ले लिया आड़े हाथों!

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के अभिनेता और वरिष्ठ कलाकार पुनीत इस्सर ने स्वरा भास्कर के उस पुराने और विवादित बयान पर करारा हमला बोला है, जिसमें स्वरा ने अयोध्या फैसले के बाद खुद को ‘हिंदू होने पर शर्मिंदा’ बताया था। पुनीत इस्सर ने बिना लाग-लपेट के कहा कि कुछ कलाकार सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए या फिर किसी खास फंडिंग एजेंट के कहने पर इस तरह की घटिया और भड़काऊ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने साफ़ शब्दों में नसीहत दी कि कलाकारों का काम देश की 140 करोड़ जनता का मनोरंजन करना है, न कि अपने निजी स्वार्थ और एजेंडे के लिए सनसनी फैलाना। स्वरा भास्कर के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर आमिर, सलमान और शाहरुख खान को भी लेटर लिखा था, पुनीत इस्सर के इस पलटवार से बॉलीवुड का माहौल फिर से गर्मा गया है।

इंडस्ट्री में लगातार अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाले कलाकारों के लिए पुनीत इस्सर का यह बयान एक करारा तमाचा है। अब देखना यह होगा कि इस तीखे हमले पर स्वरा भास्कर क्या नया ड्रामा खड़ा करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button