यूएन में फिर ट्रंप की सनक! पत्रकारों का माइक काटा, अमेरिका में भारी बवाल

संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया विरोधी रुख अब खुद उनके देश में ही गृह युद्ध जैसे हालात पैदा कर रहा है। व्हाइट हाउस द्वारा सीएनएन (CNN) और अन्य प्रमुख मीडिया घरानों को प्रतिबंधित किए जाने के विरोध में मीडिया नेटवर्क ने ट्रंप के भाषण का बहिष्कार कर दिया, जिससे उनका संबोधन इनौडिबल (बिना आवाज के) होकर रह गया।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान जब ट्रंप दक्षिण लॉन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने आए, तो मीडिया कवरेज के बहिष्कार के कारण उनके माइक्रोफोन तक नहीं लगे थे। अमेरिका जो दुनिया भर में लोकतंत्र और प्रेस की आजादी का ढोल पीटता है, आज उसी के राष्ट्रपति अपने ही मीडिया को ‘दुश्मन’ बताकर प्रतिबंधित कर रहे हैं। इस घटना के बाद अमेरिकी प्रेस काउंसिल और अदालतों में हलचल तेज हो गई है, जबकि दुनिया के अन्य देश अमेरिका की इस बौखलाहट और आंतरिक कलह पर हंस रहे हैं।
यह घटना यह साबित करती है कि अमेरिका का आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से चरमरा चुका है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए राष्ट्रपति स्तर पर मीडिया का गला घोटना यह दर्शाता है कि सुपरपावर कहे जाने वाले देश की बुनियाद कितनी खोखली हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें—:



