UN में PoK की बेटी ने खोली पाकिस्तान की पोल, घुटनों पर आया इस्लामाबाद!

संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रांगण से एक बार फिर पाकिस्तान की बर्बरता और उसकी खोखली नीयत को दुनिया के सामने नंगा कर दिया गया है। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की रहने वाली एक कश्मीरी महिला कार्यकर्ता ने UN के मंच से पाकिस्तानी सेना के खूनी खेल का पर्दाफाश कर दिया है।
PoK में महीनों से चल रहे शांतिपूर्ण नागरिक आंदोलन और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना जो जुल्म ढा रही है, उस पर यह वैश्विक चाबुक चला है। महिला ने सबूतों के साथ बेनकाब किया कि कैसे पाकिस्तानी हुकूमत अपने ही कब्जे वाले लोगों पर गोलियां बरसा रही है और मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा रही है। पाकिस्तान जो हर मंच पर कश्मीर का रोना रोता रहता है, आज UN में खुद कटघरे में खड़ा थरा-थरा कांप रहा है।
भारत का पक्ष हमेशा से साफ रहा है कि PoK भारत का अभिन्न अंग है, जिसे पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा रखा है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि PoK की जनता पाकिस्तान के कब्जे से आजादी चाहती है और भारत के विकास का हिस्सा बनने को बेताब है।
ये खबर भी पढ़ें—:


