UNGA में ट्रंप का बड़ा दांव, IMEC से ईरान-चीन को मात देने की तैयारी!

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिका ने पश्चिम एशिया की पूरी बाजी ही पलट कर रख दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि अगर मध्य पूर्व के तनाव और ईरान की दादागिरी का हमेशा के लिए तोड़ निकालना है, तो भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) ही एकमात्र समाधान है।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईरान के जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका ने भारत के इस ऐतिहासिक कॉरिडोर को आगे बढ़ाने पर मोहर लगा दी है। ट्रम्प का यह कदम सीधे तौर पर चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (BRI) और ईरान के व्यापारिक ब्लैकमेलिंग पर करारा तमाचा है। भारत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का खुला समर्थन मिल चुका है, जिसका मतलब साफ है—ग्लोबल सप्लाई चेन का नया बॉस अब भारत बनने जा रहा है।
वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत का लोहा पूरा पश्चिम मान चुका है। जहाँ एक तरफ दुश्मन देश व्यापार रोकने की धमकियां देते रहते हैं, वहीं भारत का मास्टरस्ट्रोक बिना किसी युद्ध के पूरे एशिया और यूरोप के व्यापार को नया मोड़ दे रहा है।
ये खबर भी पढ़ें—:


