देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

समुंदर में कोस्ट गार्ड की महा-सर्जिकल स्ट्राइक: 3000 करोड़ का ड्रग्स ज़ब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

लक्षद्वीप के समंदर में इंडियन कोस्ट गार्ड और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर नशीले पदार्थों के तस्करों की पूरी कमर तोड़ दी है। एक संदिग्ध ईरानी बोट पर धावा बोलकर सुरक्षा बलों ने 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विशाल ड्रग्स खेप ज़ब्त की है और 5 पाकिस्तानी तस्करों को दबोच लिया है।

भारत को अंदर से खोखला करने का सपना देखने वाले नापाक पड़ोसियों के इस नेटवर्क को कोस्ट गार्ड ने बीच समुंदर में बेनकाब किया। भारत की समुद्री सीमाओं पर तैनात चौकस जवान और अचूक एयर-सी सर्विलांस यह साबित करता है कि अब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी नापाक इरादे का अंत सिर्फ और सिर्फ बर्बादी है।

भारतीय सीमाओं को निशाना बनाने की हर आतंकी और तस्कर कोशिश को भारत अब बीच रास्ते में ही मटियामेट करने का दम रखता है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button