छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
बालोद में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: कॉलेज जा रही छात्रा पर सिरफिरे ने फेंका एसिड, हड़कंप!

बालोद जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेखौफ हमलावर ने कॉलेज जा रही छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया।
छात्रा सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली ही थी कि रास्ते में सफेद शर्ट पहने एक अज्ञात आरोपी ने अचानक उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें हरकत में आईं और शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
इस तरह के कायरतापूर्ण हमले समाज के लिए एक कलंक हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ये खबर भी पढ़ें —:




