छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोसली गोवंश के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश

राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग की कार्य परिषद के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के साथ गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी।

कार्य परिषद के सदस्यों ने बताया कि देश के कई राज्यों में स्थानीय और देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट देशी गोवंश नस्ल ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और नस्ल की पहचान को बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी पहल की जरूरत है।

राज्यपाल रमेन डेका ने कोसली गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के विषय को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोवंश की नस्लों का संरक्षण केवल पशुपालन तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जैव विविधता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक पशुपालन व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

मुलाकात के दौरान कार्य परिषद के सदस्य सुबोध राठी, डॉ. किरण बघेल, डॉ. भूभारती साहू और डॉ. रिपू सुदन राठौर मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button