Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

लखनऊ में रावण की जगह राहुल-अखिलेश और अतीक का चेहरा, ‘भारत विरोधी दशानन’ पोस्टर पर बवाल

lucknow-controversial-poster-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-atiq-ahmed

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर 18 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा विवादित पोस्टर देखने को मिला, जिसने पूरे सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। दशहरा और विजयादशमी के मौके पर लगाए गए इस पोस्टर पर ‘भारत विरोधी दशानन’ लिखा गया है, जिसमें रावण के 10 सिरों की जगह कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और माफिया अतीक अहमद जैसे चेहरों को दर्शाया गया है। पोस्टर सामने आते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने सड़कों पर उतरकर जोरदार हंगामा काटा। विपक्षी नेताओं ने इसे सत्तारूढ़ दल की घिनौनी मानसिकता और स्तरहीन राजनीति करार देते हुए पोस्टर लगाने वालों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

राजनीतिक बयानबाजी अब इतने निचले स्तर पर पहुंच चुकी है कि जनप्रतिधियों को सीधे तौर पर देशद्रोही और अपराधियों के साथ जोड़कर चौराहे पर नीचा दिखाने का गंदा खेल खेला जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवादित पोस्टरों को तो उतरवा दिया है, लेकिन शहर में राजनीतिक तनाव चरम पर बना हुआ है। चुनाव से पहले इस तरह के जहरीले पोस्टर वार ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और अधिक आक्रामक रूप अख्तियार करने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें —: