Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

आपकी रसोई में जहर घोल रहीं दिग्गज ब्रांड्स! नेस्ले और एचयूएल के हेल्थ ड्रिंक्स का भांडाफोड़, एफएसएसएआई के नोटिस से हड़कंप

nestle-hul-horlicks-nescafe-fssai-notice-misleading-claims

‘हॉर्लिक्स’ से लेकर ‘नेस्कैफे’ तक, जिन खाद्य पदार्थों को देश का बच्चा-बच्चा अपनी सेहत बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहा था, वही उत्पाद अब स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहे हैं। नेस्ले (Nestle) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) जैसी दिग्गज एफएमसीजी कंपनियों के प्रोडक्ट्स में भारी गड़बड़ी और भ्रामक विज्ञापनों का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कड़ा नोटिस थमाया है।

कंपनियों द्वारा अपने हेल्थ ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड में चीनी, एडिटिव्स और न्यूट्रिशन के नाम पर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की जब लैब जांच की गई तो चौंकाने वाले सच सामने आए। जिसे ऊर्जा और सेहत का घूंट बताया जा रहा था, उसमें केवल केमिकल और अतिरिक्त शुगर का भारी ओवरलोड निकला। भारतीय परिवारों की सेहत से खिलवाड़ कर अरबों का मुनाफा कमाने वाली इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रवैये पर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया से लेकर बाजारों तक इन ब्रांड्स के बहिष्कार की मांग उठ रही है, जबकि कंपनियां कानूनी दांव-पेच से अपने पाप पर पर्दा डालने की फिराक में जुटी हैं।

ये खबर भी पढ़ें —: