घर बैठे ऑनलाइन टोकन से किसानों के लिए आसान हुई धान बिक्री, कम उपज बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

chhattisgarh-paddy-procurement-online-token-input-assistance-farmers-raipur
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में की गई सुव्यवस्थित तैयारियों और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने में बड़ी सहूलियत मिल रही है। प्रदेशभर के उपार्जन केंद्रों में पेयजल, तिरपाल और पर्याप्त बारदाने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने के कारण किसान बिना किसी लंबी प्रतीक्षा के निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचकर आसानी से धान बेच रहे हैं।

बिलासपुर के किसानों ने साझा किया अपना अनुभव बिलासपुर जिले के ग्राम छतौना के किसान दिनेश कुमार कौशिक 83 कट्टी धान लेकर छतौना उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि धान को सुरक्षित ढकने के लिए तिरपाल, बारदाने और पेयजल की समुचित व्यवस्था होने से खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। कौशिक ने 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

धनोरा के कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं

इसी गांव के एक अन्य किसान विकास कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और तय समय पर केंद्र पहुंचकर 54 क्विंटल धान की बिक्री की। उनके अनुसार, डिजिटल टोकन प्रणाली से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हो गई है, तथा केंद्र में समिति प्रबंधक और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

छोटे और कम उपज वाले किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने राज्य सरकार के एक और महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया है, जिसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

किसानों का कहना है कि इस फैसले की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • ऑनलाइन टोकन सुविधा: घर बैठे टोकन जनरेट होने से समय और श्रम की बचत हो रही है।
  • केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम: उपार्जन केंद्रों में बारदाना, तिरपाल और पेयजल की उपलब्धता से किसानों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
  • पूरी आदान सहायता: 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र कृषकों को भी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी सहायता मिलने से कम उत्पादन वाले छोटे किसानों को सीधा आर्थिक संबल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *