धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, बारिश से प्रभावित किसानों को सुविधाजनक तिथि का टोकन दें: प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ

bilaspur-in-charge-secretary-manoj-kumar-pingua-inspects-paddy-procurement-centers
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर/बिलासपुर: अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने सोमवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बिरकोना, सेंदरी, सेमरताल, रानीगांव और सैदा उपार्जन केन्द्रों का दौरा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों से धान खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

तौल मशीनों की जांच और निगरानी समिति के नंबर चस्पा करने के निर्देश प्रभारी सचिव पिंगुआ ने चेकलिस्ट के आधार पर केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की गहन जांच की और अपने समक्ष इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों का परीक्षण कराया। उन्होंने व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए निगरानी समिति के सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर केन्द्रों में प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत, 2047 तक विकसित भारत के नेतृत्व की जिम्मेदारी युवाओं पर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु और निर्देश:

  • नए टोकन की सुविधा: पिछले दो-तीन दिनों की बारिश से फड़ गीले होने के कारण केन्द्रों में आवक कम रही। पिंगुआ ने निर्देश दिए कि बारिश के कारण टोकन होने के बावजूद धान नहीं बेच पाए किसानों को उनकी सुविधा के अनुसार आगामी तिथि का नया टोकन जारी किया जाए।
  • धान की सुरक्षा और फसल की स्थिति: तिरपाल से ढके होने के कारण केन्द्रों में रखा धान बारिश से सुरक्षित पाया गया। किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने जाना कि खेतों में पानी भरने से हार्वेस्टर के जरिए कटाई में कठिनाई आ रही है।
  • रिकॉर्ड सुधार कार्य में तेजी: रानीगांव समिति में त्रुटिपूर्ण पाए गए करीब 400 किसानों के रिकॉर्ड में से 250 का सुधार कर लिया गया है, जबकि शेष 150 के प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे गए हैं। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।
  • आदान सहायता का व्यापक प्रचार: प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरे 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता राशि दिए जाने की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *