Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

ट्विटर पर राहुल गांधी के एक करोड़ फॉलोअर, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कांग्रेसी नेता

rahul-gandhi

नई दिल्ली. ट्विटर पर राहुल गांधी के एक करोड़ फॉलोअर हो गए हैं। वायनाड से सांसद राहुल (43) ने बुधवार को यह जानकारी ट्वीट कर साझा की। उन्होंने लिखा- एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर। आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं इस उपलब्धि को अमेठी में सेलिब्रेट करूंगा। वहां मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करूंगा।

राहुल गांधी से पहले कुछ और नेता भी हैं, जिनके ट्विटर अकाउंट पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसमें पहला नंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उनके ट्विटर फॉलोअर चार करोड़ पचास लाख हैं। दूसरे नंबर पर गृहमंत्री अमित शाह हैं। उनके ट्विटर फॉलोअर 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा है। तीसरा नंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है, उनके ट्विटर फॉलोअर 1 करोड़ 51 लाख से ज्यादा हैं। चौथे नंबर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम है। उनके ट्विटर फॉलोअर 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा हैं।

इसके बाद राहुल गांधी का नंबर आता है। वैसे राहुल पहले कांग्रेसी नेता हैं, जिनके ट्विटर फॉलोअर की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है। जबकि प्रियंका गांधी के 5 लाख 48 हजार, ज्योतिरादित्य सिंधिया के 10 लाख 74 हजार, सचिन पायलट के 9 लाख 37 हजार, कपिल सिब्बल के 20 लाख 15 हजार फॉलोअर हैं।

चुनाव के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे

राहुल गांधी हालिया लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से हारने के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे। गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान हार के कारणों पर चर्चा हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=UQZyLiSm7vQ&t=12s