Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जुड़वां-2 के बाद अब बीवी न.1 का रीमेक बनाएंगे डेविड-वरुण

जुड़वा 2  के बाद वरुण धवन और डेविड धवन एक बार फिर से सलमान खान की फिल्म का रीमेक पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने 1999 में आई सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म बीवी न.1 को चुना है।

साल 2017 वरुण धवन के लिए खासा अच्छा रहा। वरुण की इस साल दो-दो फिल्में हिट रहीं। बद्रीनाथ की दुल्हनियां और जुड़वा 2 के साथ वरुण धवन ने पर्दे पर धमाल मचाया।

वरुण धवन एक बार फिर से सलमान खान की फिल्म के रीमेक के लिए तैयार हैं। बीवी न.1 1999 में आई थी। इसमें सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन ने भी लीड रोल किया था। फिल्म में अनिल कपूर और तब्बू भी थे। एक बार फिल्म का स्क्रिप्ट फाइनल हो जाने के बाद इसकी कास्टिंग शुरू की जाएगी। शूटिंग डेट्स भी इसके बाद तय किए जाएंगे।

डेविड और वरुण की हिट जोड़ी की यह तीसरी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों ने साथ में मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 में काम किया है।

Advertisement Carousel