Uncategorized

नई दिल्ली : सेंसेक्स 550 अंक निफ्टी 171 अंक गिरा

नई दिल्ली  ; अमेरिकी शेयर बाजार में सप्ताह में दूसरी बार प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी देखेने को मिला है। बाजारों ने तेज गिरावट के साथ शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,400 के नीचे फिसला जबकि सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट की गई। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी लुढक़ा है। सीएनएन के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज गुरुवार के कारोबार में 1,033 अंकों यानी 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 23,860.46 पर बंद हुआ। यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में डॉव जोंस 1,175 अंक टूट गया था। नैस्डैक सूचकांक 274.82 अंकों यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 100.66 अंकों यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581.00 पर बंद हुआ।  विश्लेषकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को इसकी वजह बताया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button